Please join the Event on FB or else read this Mesg:
जिस प्रकार रात के अंधेरे में भारत के कानून के खिलाफ, मानवाधिकार के खिलाफ, व्यक्तिगत अधिकारों का हनन करते हुये शिविर में निहथ्थे लोगों पर दमनकारी कुकृत्य किया गया, भारत की सरकार के द्वारा और जिस प्रकार कांग्रेस की सरकार नें भारत के लोकतंत्र को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है उसके खिलाफ सभी राष्ट्रवादी मित्र किसी न किसी रूप में आंदोलन/सत्यागृह या अनशन कर रहे हैं ।

यदी आप किसी कारणवश सत्यागृह/अनशन या आंदोलन में शामिल नहीं हो पाते हैं फिर भी आप अपनें स्तर पर अपनें ही घर पर एक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं - अपनीं छत पर एक काला झंडा लगाकर...!

मित्रों, यह कोई बहुत कठिन कार्य नहीं है हमारे लिये की हम शनिवार, 4 जून को भारत के लोकतंत्र की हत्या के विरोध में अपनें घर की छ्त पर काला झंडा तब तक लगायेंगे जबतक भारत से इस सर्वाधिक भ्रष्ट कांग्रेसी सरकार की विदायी नहीं हो जाती है ।

आप सभी से विनम्र निवेदन है की आप जब भी काला झंडा अपनीं छत पर लगाते हैं तब यह प्रतिग्या अवश्य ले : 

"हम भारत के नागरिक यह प्रतिग्या करते हैं की हम भारत की भ्रष्टतम सरकार के द्वार हर धर्म के आंदोलनकारियों के ऊपर बरबर अत्याचार के विरुद्ध आज यह काला झंडा लगा रहे हैं । यह झंडा हम तबतक नहीं उतारेंगे जबतक भारत से कांग्रेस की इस भ्रष्टतम सरकार की विदायी नहीं हो जाती है । जय हिन्द "

कृपया अधिक से अधिक मित्रों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित करें एवं जब भी आप अपनीं छत पर यह काला झंडा लगायें उसका विडियो या चित्र यहां इस ईवेंट की वाल पर अवश्य साझा करें..।

जय हिन्द..